Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

मोबाइल प्रतिबंध और बाह्य अर्घा स्थापना प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
(श्रावणी मेला समीक्षा बैठक)

देवघर समाहरणालय में राजकीय श्रावणी मेला 2026 और बाबा मंदिर प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में गर्भगृह के अंदर मोबाइल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा पूरे वर्ष बाह्य अर्घा स्थापित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 और बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम जलार्पण, भीड़ प्रबंधन, शीघ्र दर्शन और वीआईपी पूजा व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए। इस दौरान मंदिर परिसर में पूरे वर्ष बाह्य अर्घा स्थापित करने तथा बाबा के गर्भगृह के भीतर श्रद्धालुओं द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को अधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों और प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

बैठक में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पदाधिकारियों ने भी मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई सुझाव रखे। इन सुझावों पर विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही नए फुटओवर ब्रिज के निर्माण, क्लॉक रूम की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम जलार्पण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल झा सहित सभा के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडलों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
Dumka News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में "पेरेंट्स-टीचर मीटिंग" का सफल आयोजन
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा
Dhanbad News: शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त गंभीर
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी बड़ी राहत
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार को भावपूर्ण विदाई
Bokaro News: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में "सुरक्षा सम्मान समारोह" का आयोजन
Bokaro News: कोल्ड रोलिंग मिल में "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" कार्यशाला संपन्न
Bokaro News: लोक संवाद में 40 आवेदनों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की त्वरित सुनवाई
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न