बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा कदम, लखनऊ में मजदूरी करने जा रहे 4 नाबालिग रेस्क्यू
पाकुड़ के रहने वाले चारों बच्चे बिना परिजनों को बताए निकले थे घर से
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। सभी बच्चे पाकुड़ जिले के रहने वाले हैं और बिना घरवालों को बताए लखनऊ मजदूरी करने जा रहे थे। आरपीएफ की सतर्कता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
साहेबगंज: बाल तस्करी और बाल श्रम पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ बरहरवा ने बुधवार रात चार नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल में जाने से बचा लिया। ये सभी बच्चे बिना घरवालों को बताए लखनऊ में मजदूरी करने निकल पड़े थे।
आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई रात करीब 8:30 बजे की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान और मंथन संस्था की प्रतिनिधि आराधना मंडल शामिल थीं।


आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी, घर से भागे बच्चों और बाल श्रम को रोकने के लिए स्टेशनों पर लगातार जांच और जागरूकता अभियान चल रहे हैं। हमारा मकसद बच्चों को शोषण और अपराध से बचाना है। आरपीएफ ने आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि अगर स्टेशन या ट्रेन में कोई बच्चा अकेला, डरा-सहमा या संदिग्ध हालत में दिखे तो तुरंत आरपीएफ या 139 हेल्पलाइन पर सूचना दें। आपकी एक कॉल किसी बच्चे का भविष्य बचा सकती है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


