सफलता की कहानी: कृषि विभाग 'आत्मा' के सहयोग से आत्मनिर्भरता का मॉडल बना तेलो गांव

जिला स्तर पर खूबलाल पंडित को मिला 'बिरसा किसान सम्मान'

सफलता की कहानी: कृषि विभाग 'आत्मा' के सहयोग से आत्मनिर्भरता का मॉडल बना तेलो गांव
(सफल मशरूम उत्पादन)

साहिबगंज के बोरियो प्रखंड का तेलो गांव कृषि विभाग 'आत्मा' के सहयोग से मशरूम उत्पादन का एक सफल मॉडल बनकर उभरा है। 'बिरसा किसान सम्मान' से सम्मानित खूबलाल पंडित के मार्गदर्शन में गांव के 35 से अधिक परिवार और स्थानीय महिलाएं सालभर मशरूम की विभिन्न प्रजातियां उगाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

साहिबगंज: कृषि विभाग आत्मा के सहयोग से बोरियो प्रखंड की तेलो पंचायत का तेलो गांव मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में सफल मॉडल बनकर उभरा है। कम लागत, कम जगह और कम समय में बेहतर मुनाफा देने वाली मशरूम खेती ने गांव के कई परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है। अब तेलो गांव की पहचान पारंपरिक खेती के साथ मशरूम उत्पादन से भी होने लगी है।

वर्तमान में गांव के 6 से 7 परिवार मिल्की व्हाइट मशरूम और करीब 30 परिवार ऑयस्टर यानी दिंगरी मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। मौसम के अनुसार बैदी बटन मशरूम की खेती भी की जा रही है। सालभर अलग-अलग प्रजातियों के मशरूम उगाने से किसानों को नियमित आय मिल रही है। ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन अगस्त से अप्रैल तक, मिल्की व्हाइट मशरूम का अप्रैल से अगस्त तक और बैदी मशरूम का उत्पादन जून-जुलाई में किया जाता है।

इस बदलाव में तेलो गांव के प्रगतिशील किसान खूबलाल पंडित की अहम भूमिका रही है। उन्होंने रामकृष्ण मिशन रांची और साहिबगंज आरसेटी से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद अपने अनुभव और ज्ञान को अन्य किसानों तक पहुंचाया। उनके प्रयासों से क्षेत्र के कई किसान मशरूम उत्पादन से जुड़कर रोजगार पा रहे हैं। उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें जिला स्तर पर 'बिरसा किसान सम्मान' से सम्मानित किया जा चुका है।

खूबलाल पंडित के साथ चंद्रदेव पंडित, राम बाबू पंडित, मीणा देवी, गीता देवी, कमेली मुर्मू, प्रधान मुर्मू, राजकुमार पंडित और मालो हेम्ब्रम समेत कई किसान इस काम से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। खासकर महिलाओं की भागीदारी ने इस पहल को और मजबूती दी है। घर के पास रोजगार मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और परिवार की आय बढ़ाने में मदद कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: साइबर अपराधी को छुड़ाने और पुलिस पर पथराव मामले में दो गिरफ्तार

मशरूम उत्पादन से तेलो गांव में आर्थिक और सामाजिक बदलाव साफ दिख रहा है। पहले ज्यादातर परिवार सिर्फ पारंपरिक खेती पर निर्भर थे। अब मशरूम खेती उनके लिए अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता का जरिया बन गई है। किसानों का कहना है कि अगर बाजार, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग लगातार मिलता रहा तो तेलो गांव जल्द ही मशरूम उत्पादन का बड़ा केंद्र बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए 'प्रभावी निर्णय क्षमता' कार्यशाला आयोजित

कृषि विभाग आत्मा के मार्गदर्शन और किसानों की मेहनत से तेलो गांव आज ग्रामीण विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहा है। यह पहल न सिर्फ किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त