Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 

विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश 

Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
(जन समाधान में उपायुक्त)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भूमि विवाद, आवास और पेंशन से जुड़े आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।

जन समाधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध किए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति एवं कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी मामलों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त शेखावत ने कहा कि जन समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें तथा पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं।

उपायुक्त ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त