मोदी की अपील का असर: एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे तीन केंद्रीय मंत्री

शिवराज सिंह चौहान, सीआर पाटिल और जी किशन रेड्डी ने की कार पूलिंग

मोदी की अपील का असर: एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे तीन केंद्रीय मंत्री
एक ही कार से कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचते केंद्रीय मंत्री

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ईंधन आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम उत्पादों की बचत संबंधी अपील का असर अब केंद्र सरकार के मंत्रियों में भी दिखाई देने लगा है।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम उत्पादों की बचत की अपील पर बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी एक ही कार से (कार पूलिंग करके) कैबिनेट बैठक में पहुंचे।

प्रधानमंत्री की अपील पर मंत्रियों ने अपनाई कार पूलिंग

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीआर पाटिल, जी. किशन रेड्डी और उन्होंने कार पूलिंग करके यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से अनावश्यक पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है और इस पर देशभर में अमल किया जा रहा है। मंत्रिमंडल के सहयोगी होने के नाते उन्होंने भी कार पूलिंग का निर्णय लिया।

ऊर्जा बचत के लिए दिया संदेश

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खपत को कम किया जाए। जितना संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए और ऊर्जा बचत के उपायों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: असम में मिली दुर्लभ ‘बेंट-टोएड गेको’ छिपकली, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं