इस साल कमजोर रहेगा मानसून! IMD की चेतावनी- कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

अल नीनो के कारण कमजोर पड़ सकता है इस साल का मानसून

इस साल कमजोर रहेगा मानसून! IMD की चेतावनी- कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी
कमजोर मानसून और बढ़ती गर्मी का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है और देश में औसत से कम बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर दूसरे चरण के दीर्घकालिक पूर्वानुमान में इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।

दिल्ली स्थित पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन और आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मौसम के पूर्वानुमानों को साझा किया।

सचिव ने बताया कि जून से सितंबर 2026 के दौरान देश में कुल मानसूनी वर्षा दीर्घकालीन औसत (एलपीए) का लगभग 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। इसके अलावा, सामान्य से कम बारिश होने की संभावना सबसे अधिक यानी 84 प्रतिशत है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर देश में मानसून के दौरान औसत वर्षा 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि कम वर्षा के कारण खेती, जल संकट और भीषण गर्मी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

रविचंद्रन के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत, उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी प्रायद्वीपीय इलाकों और पूर्वी-मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: 'एनकाउंटर का डर सताता था...' शुभेंदु अधिकारी के PA केस में रिहा राज सिंह ने बयां किया दर्द

सचिव के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना 46 प्रतिशत, मध्य भारत में 43 प्रतिशत तथा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 45 प्रतिशत है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में सामान्य और सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून कोर जोन (एमसीजेड) में भी कम बारिश की संभावना अधिक है। इसके अलावा, जून 2026 में देशभर में औसत वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है। केवल उत्तर-पश्चिम भारत, उत्तर-पूर्व भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: "जलवायु अखड़ा 2026" संपन्न, हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

उन्होंने कहा कि कम बारिश का असर खेती, जलाशयों, बिजली उत्पादन और पेयजल आपूर्ति पर पड़ सकता है। इससे सूखे और गर्मी की स्थिति भी गंभीर हो सकती है।

डॉ. रविचंद्रन ने कहा कि जून 2026 में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कई राज्यों में लू के दिन भी बढ़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में लू का खतरा ज्यादा है। हालांकि, राजस्थान और झारखंड में सामान्य से कम लू पड़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति विकसित होने के आसार हैं। आमतौर पर अल नीनो के कारण भारत में मानसून कमजोर पड़ता है। वहीं, हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) फिलहाल तटस्थ स्थिति में बना हुआ है।

सचिव ने राज्य सरकारों और जिला प्रशासन को गर्मी और जल संकट से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण