आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा का नया रिकॉर्ड, 33 दिन में 30 हजार श्रद्धालुओं को मिला परमिट

आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा का नया रिकॉर्ड, 33 दिन में 30 हजार श्रद्धालुओं को मिला परमिट

उत्तराखंड की प्रसिद्ध आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड बना दिया है। यात्रा शुरू होने के केवल 33 दिनों में 30,016 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। मई माह में करीब 28 हजार श्रद्धालु यहां पहुंचे।

उत्तराखंड: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ स्थित पवित्र आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रा शुरू होने के महज 33 दिनों के भीतर 30,016 इनर लाइन परमिट जारी होने के साथ इस वर्ष यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

2 जून तक जारी हुए 30,016 परमिट

जिला प्रशासन के अनुसार, 2 जून तक कुल 30,016 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। अकेले 2 जून को 1,178 परमिट जारी किए गए। यात्रा का शुभारंभ 1 मई को जोलीकोंग स्थित पार्वती कुंड के समीप शिव मंदिर के कपाट खुलने के साथ हुआ था।

पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की ओर यात्रा

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में पूरे यात्रा सत्र के दौरान 29,352 और वर्ष 2025 में 36,526 इनर लाइन परमिट जारी हुए थे। ऐसे में इस वर्ष केवल 33 दिनों में 30 हजार का आंकड़ा पार होना यात्रा के प्रति बढ़ती आस्था और लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

मई में 28 हजार श्रद्धालु पहुंचे

जिला प्रशासन के मुताबिक, 1 से 31 मई के बीच लगभग 28 हजार श्रद्धालु और पर्यटक आदि कैलाश एवं ओम पर्वत पहुंचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: मोदी की अपील का असर: एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे तीन केंद्रीय मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर 2023 में आदि कैलाश भ्रमण और जून 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यहां योग साधना किए जाने के बाद इस आध्यात्मिक धाम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। इसके बाद से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा सहारा

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और सीमा से लगे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में भी मदद मिल रही है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, मौसम की जानकारी प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां