PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू को धमकी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे डरावने कॉल

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू को धमकी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे डरावने कॉल
PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू (स्रोत: पीएम मोदी X)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारग्राम में एक छोटी सी दुकान पर रुके, झालमुड़ी खाई, दुकानदार से हंसते-बोलते बातें कीं और उसकी खूब सराहना की। लेकिन उस मुलाकात के बाद से उसी दुकानदार की जिंदगी में खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं पूरी बात।

PM Modi Jhalmuri Vendor Threat: पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। विक्रम का कहना है कि कई दिनों से पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार डरावने फोन आ रहे हैं।

रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे विक्रम साहू

पीएम के साथ वो कुछ मिनटों की मुलाकात विक्रम के लिए बड़ी पहचान लेकर आई। देखते-देखते वो पूरे देश में चर्चित हो गए और चुनाव भर उनकी चाय-पानी वाली दुकान की बात होती रही। मगर यही शोहरत अब उनके लिए सिरदर्द बन गई है। विक्रम डरे हुए हैं - कहते हैं कि फोन करने वाले कुछ भी कर सकते हैं, परिवार की चिंता सताती है।

pm-modi-jhalmuri-vendor-threat-calls.jpg
PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू (स्रोत: पीएम मोदी X)


पाकिस्तान से आ रहे हैं धमकी भरे कॉल

विक्रम ने बताया कि पाकिस्तान से फोन और वीडियो कॉल पर धमकियां आ रही हैं- बम से उड़ाने तक की बात कही जा रही है। वीडियो कॉल पर सामने वाले हथियार दिखाते हैं, खौफनाक इशारे करते हैं और कहते हैं कि अंजाम भुगतना पड़ेगा।

विक्रम ने कई कॉल काटे, लेकिन फोन रुका नहीं। गालियां, अपशब्द, और बीच-बीच में यह सवाल "अभी जिंदा हो या नहीं?" बांग्लादेश से भी इसी तरह के कॉल आ रहे हैं।pm-modi-jhalmuri-vendor-threat-calls.jpg

यह भी पढ़ें: साहिबगंज जेल गेट पर सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर से दुर्व्यवहार का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस सुरक्षा मिली विक्रम को

विक्रम साहू ने बताया कि व्हाट्सएप पर भी मैसेज आए जिनमें लिखा था कि बम धमाके में मार दिया जाएगा। विक्रम पूरी तरह डरे हुए हैं और परिवार की चिंता उन्हें रात को सोने नहीं देती। उनका कहना है कि धमकी देने वालों ने पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात का सीधे तौर पर कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन यह सब शुरू हुआ उसी दिन के बाद से जब से पीएम मोदी उनकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाकर गए थे। अब उन्हें पुलिस सुरक्षा दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: Video Viral: पाकिस्तानी पर्यटकों से चीनी बच्ची ने कही ऐसी बात, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाए हंसी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश