पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

संस्था ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का लिया फैसला

पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
PR 24x7 ने शुरू की नई कार्य नीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रहित के आह्वान से प्रेरित होकर इंदौर स्थित पीआर 24x7 ने 1 जून 2026 से सभी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम सुविधा लागू करने का फैसला किया है। संस्था ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उड़ान’ में सोने के आभूषणों की जगह केवल स्वदेशी उत्पादों को उपहार के रूप में शामिल करने की घोषणा भी की है।

  •  वार्षिक कार्यक्रम में गोल्ड की जगह मिलेंगे सिर्फ स्वदेशी उपहार 
  • -ईंधन व बिजली की बचत को भी बढ़ावा 

इंदौर /नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रमुख आह्वान का समर्थन करते हुए इंदौर स्थित देश की प्रमुख पब्लिक रिलेशन संस्थाओं में से एक पीआर 24x7 ने 1 जून से सभी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने की सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही संस्था ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान से सोने के आभूषणों के रूप में दिए जाने वाले उपहारों को पूरी तरह बंद कर, उनकी जगह सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट्स को शामिल करने का फैसला किया है। संस्था का वर्क फ्रॉम होम देने का मुख्य उद्देश्य रोजमर्रा के आवागमन में होने वाले पेट्रोल-डीजल की भारी खपत को कम करना तथा संकट के समय राष्ट्रहित में सहयोग करना है। वहीं, वार्षिक उत्सव में सोने की जगह भारत में निर्मित उत्पादों को चुनकर संस्था ने लोकल फॉर वोकल की मुहिम को बढ़ावा दिया है।

इस दूरगामी पहल और बदलाव पर बात करते हुए पीआर 24x7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "राष्ट्रहित केवल सीमाओं पर खड़े सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक और हर संस्था का कर्तव्य है। यदि हम अपने दैनिक व्यवहार में ईंधन की बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाएं, तो यही संकट के समय देश की सबसे बड़ी ताकत बनता है।" 
उन्होंने आगे कहा, "वर्क फ्रॉम होम से जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं वार्षिक उत्सव में गोल्ड की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम अपनी जुड़ती हुई अर्थव्यवस्था और स्थानीय कारीगरों को मजबूत करना चाहते हैं। बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से होती है, और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी यह छोटी सी कोशिश समाज में एक बड़ा और सकारात्मक संदेश देने में कामयाब होगी।"

पीआर 24x7 भारत की अग्रणी और प्रतिष्ठित पब्लिक रिलेशंस कंपनियों में से एक है, जो पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कॉर्पोरेट, सरकार और विभिन्न सेक्टर्स को अपनी पेशेवर पीआर सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्था का नेटवर्क देश के टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों सहित क्षेत्रीय बाजारों में बेहद मजबूत है, जो इसे देश के कोने-कोने तक एक व्यापक पहुंच प्रदान करता है। 

मीडिया मॉनिटरिंग, क्राइसिस मैनेजमेंट, ब्रांड पोजिशनिंग और डिजिटल व ट्रेडिशनल पीआर में माहिर इस संस्था के पास अनुभवी पीआर प्रोफेशनल्स की एक बड़ी टीम है। संस्था केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी का भी बराबर निर्वहन करती आ रही है। अपने सीएसआर विंग बीइंग रिस्पॉन्सिबल के जरिये संस्था गर्मी के दिनों में बेजुबान पछियों के लिए दाना-पानी अभियान के तहत सकोरे व अनाज वितरित करती है। वहीँ स्ट्रीट वेंडर्स को उनकी पहचान के लिए ब्रांडिंग में भी मदद कर रही है। इसके अलावा अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत संस्था सीनियर सिटीजन के लिए इंदौर शहर में तीन डे केयर सेंटर्स का संचालन भी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Rajdhani Express Fire: चलती राजधानी ट्रेन में लगी आग, मचा हड़कंप; कई ट्रेनों पर पड़ा असर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस
पाकुड़ को मिले नए SDPO, कुमार गौरव ने संभाला पदभार
Koderma News: ग्रिजली किड्स का भव्य दीक्षांत समारोह, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल