Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

किसान ने 60 हजार रुपये में खरीदी थी गाय

Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
सांप काटने से मृत पड़ी दुधारू गाय

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित बरियातू पंचायत के कमता टोला बरवाटाँड़ में जहरीले सांप के काटने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। किसान शशि कुमार ने बताया कि उन्होंने छह माह पहले 60 हजार रुपये में गाय खरीदी थी और दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

रामगढ़: गोला प्रखंड के बरियातू पंचायत स्थित ग्राम कमता टोला बरवाटाँड़ में बुधवार रात प्रत्येक दिन की भाँति किसान शशि कुमार ने अपनी गाय को खाना-पानी देकर गौशाला में बांध दिया।

गुरुवार सुबह जब वे गौशाला पहुंचे, तो देखा कि गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। गाय के मुंह से झाग निकल रहा था और पैर में सांप के काटने का निशान भी दिखाई दे रहा था।

मौके पर किसान द्वारा पशुपालन डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गाय की मौत सांप के काटने से हुई है।

पशुपालक किसान शशि कुमार ने बताया कि छह माह पूर्व ही उन्होंने गोला के एक किसान से 60 हजार रुपये में इस गाय को खरीदा था। गाय का एक बछड़ा भी है। वे दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

यह भी पढ़ें: पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

उन्होंने कहा कि पशुधन की क्षति हो जाने के कारण अब परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर

मौके पर उपस्थित गोला प्रखंड के उप प्रमुख Vijay Kumar Ojha ने सरकार से किसान को मुआवजा देने की मांग की, ताकि पशुपालक दोबारा अपना जीवनयापन शुरू कर सके।

मौके पर बालकृष्ण दांगी, नीलकंठ महतो, विवेक कुमार, संगीता देवी, आशा देवी, रानी कुमारी, अनिल कुमार, रोहन महतो, मोहम्मद गुलजार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस
पाकुड़ को मिले नए SDPO, कुमार गौरव ने संभाला पदभार
Koderma News: ग्रिजली किड्स का भव्य दीक्षांत समारोह, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल