Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष थे प्रेम श्रीवास्तव
By Loading...
रामगढ़ एवं पलामू सहित पूरे झारखंड के कायस्थ समाज के लिए मंगलवार का दिन दुखद रहा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पलामू जिला संरक्षक चित्रांश आनंद प्रकाश उर्फ प्रेम श्रीवास्तव का इलाज के लिए मुंबई ले जाने के क्रम में रास्ते में आकस्मिक निधन हो गया।
रामगढ़: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पलामू जिला के संरक्षक चित्रांश आनंद प्रकाश उर्फ प्रेम श्रीवास्तव का मंगलवार को इलाज हेतु मुंबई ले जाने के क्रम में रास्ते में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कायस्थ society एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “प्रेम बाबू कायस्थ महासभा के स्तंभ थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी मर्माहत हैं। संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट रखने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
