Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त का जनता दरबार, उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आम जनता की समस्याएं
लापरवाही करने वाले अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम
कोडरमा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने जमीन विवाद, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, आवास योजना और अतिक्रमण से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और संवेदनशील कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया।
कोडरमा: मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।
जनता दरबार के दौरान नागरिकों द्वारा जमीन विवाद, राशनकार्ड बनाने, दाखिल खारिज, आवास योजना का लाभ दिलाने, जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने, जमीन हड़पने समेत अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने सभी मामलों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
