Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के थे उपाध्यक्ष

Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
(फ़ोटो)

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पलामू जिला के संरक्षक चित्रांश आनंद प्रकाश उर्फ प्रेम श्रीवास्तव का मंगलवार को इलाज के लिए मुंबई ले जाने के क्रम में रास्ते में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे कायस्थ समाज और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा समेत संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों ने इसे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

सुजीत सिन्हा

रामगढ़: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पलामू जिला के संरक्षक चित्रांश आनंद प्रकाश उर्फ प्रेम श्रीवास्तव का मंगलवार को इलाज हेतु मुंबई ले जाने के क्रम में रास्ते में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कायस्थ समाज एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "प्रेम बाबू कायस्थ महासभा के स्तंभ थे। 

उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी मर्माहत हैं। संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट रखने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।"  उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 

इस दुःखद घड़ी में अमित कुमार सिन्हा, प्रो. शम्भु प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, धनंजय वर्मा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजीव पामदत्त, राजेश कुमार, बामेश्वर प्रसाद, प्रो. प्रदीप कुमार, कुंवर बक्शी, सुजीत कुमार सिन्हा 'पप्पू', अधिवक्ता आनंद कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिन्हा, संजय लाला, सुजीत नारायण सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. संजीव कृष्ण जमुआर, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, ज्योति सिन्हा, योगेंद्र कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार सिन्हा, नीतेश रंजन, संजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, आशीष कुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा सहित महासभा के सभी चित्रांश बंधुओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थ महासभा ने एक महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है।

यह भी पढ़ें: चुटूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ट्रेलर को मारी टक्कर; ड्राइवर की मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज
Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच
Hazaribagh News: सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल एवं होटलों के लिए सख्त, दिशा-निर्देश जारी
Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं
Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम
Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की धूम, लाभुकों के बीच बकरे और ब्रॉयलर मुर्गी का वितरण
Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त का जनता दरबार, उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आम जनता की समस्याएं
Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
Koderma News: दीवार में सुराख कर घर में घुसे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में समर कैंप की धूम, बच्चों ने योग, बोरा दौड़ और पेंटिंग में दिखाया दम
राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की