Koderma News: शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बने कृष्णकांत दुबे 

संस्कारयुक्त शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर नए प्रधानाचार्य का संकल्प

Koderma News: शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बने कृष्णकांत दुबे 
(फ़ोटो)

कोडरमा स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में कृष्णकांत दुबे ने नए प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वे जामताड़ा से स्थानांतरित होकर यहाँ आए हैं, जबकि निवर्तमान प्रधानाचार्य अजय पाठक का स्थानांतरण हजारीबाग किया गया है। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विद्यालय के सचिव लेमांशु कुमार और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। नए प्रधानाचार्य ने छात्रों के सर्वांगीण विकास और संस्कारयुक्त शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है।

कोडरमा: शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में नए प्रधानाचार्य के रूप में कृष्ण कांत दुबे ने पदभार ग्रहण किया। वे सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर (जामताड़ा) से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं। वर्तमान प्रधानाचार्य अजय पाठक ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपते हुए कार्यभार ग्रहण कराया। 

जानकारी के अनुसार अजय पाठक का स्थानांतरण हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ है। उन्होंने यहां तीन वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्रधानाचार्य कृष्ण कांत दुबे ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के सचिव लेमांशु कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नए प्रधानाचार्य शिक्षा के साथ कला, संस्कृति, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान नए प्रधानाचार्य ने विद्यालय के आचार्यों के साथ परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर अरुण कुमार, कृष्ण कांत कन्हैया, बृजेश आनंद, रूविता उपाध्याय, श्वेता कुमार, रिंकी सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी