जमुई में चमचमाते नोटों की खनक: कचहरी चौक पर SBI का विशेष नोट विनिमय मेला

RBI के सहायक प्रबंधक ने किया मेले का उद्घाटन

जमुई में चमचमाते नोटों की खनक: कचहरी चौक पर SBI का विशेष नोट विनिमय मेला
(फ़ोटो)

भारतीय स्टेट बैंक जमुई ने कचहरी चौक पर 'सिक्का एवं नोट विनिमय मेले' का आयोजन किया, जहाँ नागरिकों ने पुराने नोटों के बदले नए नोट और सिक्के प्राप्त किए। साथ ही RBI द्वारा बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाकर नोटों की सुरक्षा विशेषताओं और स्वच्छ नोट नीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जमुई: भारतीय स्टेट बैंक जमुई की  मुख्य शाखा ने कचहरी चौक पर आम जनता की सहूलियत के लिए एक विशेष '' सिक्का एवं नोट विनिमय मेले '' का आयोजन किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पटना के सहायक प्रबंधक मिथलेश कुमार यादव ने अग्नि ज्योति प्रज्वलित कर मेला का आगाज करते हुए कहा कि यह मेला छुट्टे पैसों की कमी को दूर करने के साथ लेनदेन को सुगम बनाता है। यहां लोग पुराने और कटे-फटे नोटों के बदले चमकते हुए नए नोट और सिक्के प्राप्त करते हैं। 

मेला का मुख्य ध्येय छोटे मूल्य के नोटों और सिक्कों की खुदरा समस्या को दूर करना तथा स्वच्छ नोट नीति को बढ़ावा देना है। आरबीआई के निर्देशों के तहत आयोजित इस मेले में 10 , 20 , 50 और 100 के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। आम जनता को कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है। नकली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बैंकिंग सेवा को और ज्यादा सुलभ बनाना इस मेला का ध्येय है। मिथलेश कुमार यादव ने डिजिटल धोखाधड़ी, असली-नकली नोटों की पहचान के अलावे अन्य बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से चर्चा की और लोगों को इसके लिए जागरूक किया। 

आरबीआई पटना के सहायक प्रबंधक सौरभ रस्तोगी ने कहा कि छोटे नोट और सिक्के से खरीददारी में सहूलियत होती है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन को जारी रखने का ऐलान किया ताकि आमलोगों और कारोबारियों को राहत मिलती रहे। मुख्य प्रबंधक सौरभ कुमार ने अतिथियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए कहा कि बैंक बिना किसी शुल्क के नोट बदलने की सुविधा देता है। नागरिक बेझिझक बैंक जाकर कटे-फटे और गंदे नोटों को बदलकर नया नोट प्राप्त कर सकते हैं। 

वहीं एलडीएम लक्ष्मी एक्का ने नागरिकों के बीच नोट तथा सिक्का विनिमय सुविधा से संबंधित नॉलेज कार्ड का वितरण किए जाने की बात बताते हुए इसे आमजनों से अमल में लाए जाने का आग्रह किया। उधर जैसे ही बाजार में नए नोटों के वितरण की सूचना फैली, बैंक परिसर के बाहर ग्राहकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने पुराने नोटों को बदलने और छोटे सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित नजर आए। अंकित करने वाली बात है कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के क्रम में ''स्वच्छ नोट नीति'' को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

कैश अधिकारी प्रवीण कुमार , सीएसी प्रबंधक प्रकाश कुमार आदि बैंक ओहदेदार इस अवसर पर उपस्थित थे। इधर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जमुई जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के क्षमतावर्धन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया। आरबीआई पटना के प्रबंधक मिथलेश यादव ने प्रशिक्षण शिविर में आम नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत कटे फटे तथा गंदे नोटों को बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित बैंककर्मियों के ज्ञानवर्धन के साथ उनका क्षमतावर्धन किया। 

उन्होंने इस दरम्यान बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्वेश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं पारित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराना  और नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम किया जाना है। शिविर में अधिकांश बैंक कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला