निशांत कुमार की सदभाव यात्रा की तैयारी तेज, 3 मई को वाल्मीकिनगर आगमन, 4 मई को बेतिया में कार्यकर्ता संवाद
जदयू नेता निशांत कुमार की सदभाव यात्रा को लेकर पश्चिम चंपारण में तैयारियां तेज हो गई हैं। वह 3 मई को वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे और 4 मई को बेतिया के गांधी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
पश्चिम चम्पारण: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से जदयू के नेता निशांत कुमार की सदभाव यात्रा इसी तीन मई से होने जा रही है,जिसकी तैयारी के लिए बगहा के जद यू के नेता और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बगहा दो स्थित आईबी और बगहा पुलिस जिला के प्रखंडों में हुई है।
बैठक में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं से कहा कि निशांत कुमार अब जदयू और बिहार के भविष्य हैं। उनकी इस यात्रा को यादगार बनाना है। जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 में न्याय यात्रा के बाद बिहार सरकार बनाकर राज्य की दशा और दिशा बदलने का काम किया था, उसी तरह उनके सुपुत्र युवा नेता निशांत कुमार अपनी सदभाव यात्रा की शुरुआत चम्पारण में वाल्मीकिनगर की धरती से करने जा रहें हैं, जो ऐतिहासिक होगी।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
