डायन बताकर हत्या के मामले में 8 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने कहा- ऐसी कुरीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

डायन बताकर हत्या के मामले में 8 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने कहा- ऐसी कुरीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
(सांकेतिक इमेज)

नवादा जिले में डायन बताकर महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने 8 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने इसे गंभीर सामाजिक कुरीति बताते हुए कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

नवादा: नवादा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार खेतान ने डायन बता कर हत्याकांड को अंजाम देने के मामले का निपटारा करते हुए 8 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी अभियुक्तों को पांच -पांच हजार रुपये की अर्थ दंड की भी सजा सुनाई गई।

न्यायालय सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2019 को नवादा जिले के गोविंदपुर थाना के कोयलियागढ़ गांव में मरनी देवी नामक महिला की डायन बता कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। महिला को बाल काटकर गांव में भी नग्न करके घुमाया गया था। सिविल कोर्ट में कार्यरत वरीय अपर लोक अभियोजक ईश्वरी प्रसाद शर्मा की धारदार साक्ष्यपूर्ण बहस को स्वीकार करते हुए न्यायाधीश आशुतोष कुमार खेतान ने सभी अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

न्यायाधीश ने कहा है कि डायन बता कर पिटाई कर हत्या करना एक बहुत बड़े सामाजिक कुरीतियों को अंजाम देना है। जिसे किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता। अगर इस तरह के गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाएगी, तो समझ में अराजक माहौल पैदा हो जाएगा। गवाहों के बयानातो तथा पुलिस रिपोर्ट से मिले ठोस सबूतों के आधार पर न्यायाधीश ने नरेश मांझी, बिरजू मांझी, कारु मांझी, तुलसी मांझी, त्रिलोकी मांझी, पूना मांझी, राजेश मांझी तथा सुरेश मांझी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी अभियुक्तों को पांच -पांच हजार रुपए हत्याकांड के विरुद्ध तथा दो - दो हजार रुपये डायन अधिनियम के तहत किए गए अपराध के लिए अर्थ दंड की सजा सुनाई गई। इस मामले में अपर लोक अभियोजक श्री शर्मा ने ठोस सबूत प्रस्तुत किया। जिसकी काफी तारीफ की जा रही है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर ग्राउंड स्टाफ का सम्मान, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर ग्राउंड स्टाफ का सम्मान, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल
मजदूर दिवस पर रांची में सफाई कर्मियों का सम्मान, समाज की असली ताकत बताया गया
विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गाड़ियां जब्त; 24 घंटे में सरेंडर नहीं तो घर पर चलेगा बुलडोजर
अमेरिका ने ईरान से मांगी परमाणु हथियार न रखने की गारंटी, बदले में शांति बहाल करने का किया वादा
बुद्ध जयंती पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- सभी समस्याओं का समाधान बुद्ध के ज्ञान और शांति के मार्ग से संभव
ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान पर ट्रंप के फैसले का बचाव, रक्षा मंत्री बोले- अभी संसद की अनुमति जरूरी नहीं
भागलपुर में रिमझिम होटल पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
डायन बताकर हत्या के मामले में 8 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने कहा- ऐसी कुरीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
बुद्ध के मार्ग ही दुनिया को युद्ध से बचा सकते हैं : संजय सरावगी, बुद्ध पूर्णिमा पर दिया शांति का संदेश
निशांत कुमार की सदभाव यात्रा की तैयारी तेज, 3 मई को वाल्मीकिनगर आगमन, 4 मई को बेतिया में कार्यकर्ता संवाद
बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति की कामना