रघुनाथपुर में छापेमारी, 16.040 ग्राम स्मैक व 2.32 लाख नकद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रघुनाथपुर में छापेमारी, 16.040 ग्राम स्मैक व 2.32 लाख नकद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 16.040 ग्राम स्मैक और 2.32 लाख रुपये नकद बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीवान: सीवान पुलिस ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार, इस कार्रवाई में 16.040 ग्राम स्मैक, 10 स्क्रीनटच मोबाइल, 6 कीपैड मोबाइल और 2,32,420 रुपए नकद बरामद किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार बाजार में एक व्यक्ति अपने घर से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, मैरवा के नेतृत्व में रघुनाथपुर व असांव थाना की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई।

पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पप्पू कुमार के रुप में हुई है जो रघुनाथपुर थाने के पतार गांव निवासी रमाकांत साह का पुत्र है lतलाशी के दौरान उसके पास से 2 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, वहीं उसकी निशानदेही पर घर से 16.040 ग्राम स्मैक, 10 स्क्रीनटच मोबाइल, 6 कीपैड मोबाइल और 2,32,420 रुपये नकद जब्त किया गया। आरोपी ने बताया कि नकद राशि स्मैक बेचकर प्राप्त की गई थी।

इस मामले में रघुनाथपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा
Bokaro News: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, पक्का मकान ढहा, महिला गंभीर
Bokaro News: डिग्री कॉलेज में बंद विषयों को दोबारा शुरू कराने की मांग, राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक लंबोदर महतो