भागलपुर में रिमझिम होटल पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भागलपुर के तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
भागलपुर: जिले में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में शहर के व्यस्त इलाके तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया।
बताया जा रहा है कि रिमझिम होटल नगर निगम से 99 साल की लीज पर लिया गया था। हालांकि लीज की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी होटल संचालक द्वारा परिसर को खाली नहीं किया गया। कई बार नोटिस देने और चेतावनी के बावजूद जब होटल खाली नहीं हुआ तो आखिरकार मामला कोर्ट तक पहुंचा।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
.jpg)
