भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद कर दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रक्सौल: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल सीमा पर आंध्र प्रदेश नंबर वाली एक संदिग्ध कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। जिनमें नर्फिन, फेनारगन और डाइजापाम जैसी प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं। ये दवाएं मुख्य रूप से नशे के लिए इस्तेमाल होती है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि आंध्र प्रदेश से आई एक कार में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन नेपाल ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रक्सौल थाना पुलिस ने महदेवा क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। संदिग्ध वाहन को रोककर गहन तलाशी ली गई, जिसमें नशीली इंजेक्शन मिल।. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वकील महतो, निवासी कलैया जिला बारा (नेपाल) और पूरन ठाकुर, निवासी बीरगंज जिला परसा (नेपाल) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से भारत-नेपाल सीमा का फायदा उठाकर नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की पूछताछ में उनके अन्य साथियों और सप्लायर्स का पता लगा रही है। "यह कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा था। गिरफ्तार दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। दोनों अंतरराष्ट्रीय तस्कर भारत-नेपाल सीमा का फायदा उठाकर नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम  Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा
Bokaro News: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, पक्का मकान ढहा, महिला गंभीर