Palamu News: विश्व पृथ्वी दिवस पर छतरपुर नगर पंचायत की बड़ी पहल, हेल्पडेस्क सेवा शुरू
नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छतरपुर नगर पंचायत ने जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हेल्पडेस्क सेवा की शुरुआत की। नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया।
पलामू: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर पंचायत छतरपुर ने जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए हेल्पडेस्क की शुरुआत की है। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस को यादगार बनाने हेतु, वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिससे पृथ्वी को बचाने हेतु पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने फीता काटकर हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से अब नगरवासी अपनी समस्याओं को सीधे दर्ज करा सकेंगे, जिनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों तक पहुंचाया जाएगा। हेल्पडेस्क का प्रभारी नगर के विधि सहायक अभिषेक कुमार को बनाया गया है। नगर पंचायत द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 06566222023 पर नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि जलापूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का हाइड्रो टेस्ट पूरा होने के बाद नगर में बंद पड़ी तिरंगा लाइटों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

कार्यपालक अधिकारी फैज़ुर्र रहमान ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव, सिटी मैनेजर मुर्तज़ा अंसारी, जेई शुभम कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, सुशील मिंज, अजित, दयानंद, प्रदीप उरांव, राम प्रताप, अजय कुमार, संजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत की यह पहल न केवल प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगी, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान में भी अहम भूमिका निभाएगी।

