Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश

खराब पड़े चापाकलों को जल्द चालू करने का निर्देश

Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
(दिलीप प्रताप सिंह शेखावत)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के तहत लंबित 1.72 लाख कनेक्शनों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के 3,387 खराब चापाकलों की मरम्मत हेतु नियुक्त गैंगमैनों का व्यापक प्रचार करने और एनएचएआई से जुड़े तकनीकी बाधाओं को दूर करने की बात कही। डीसी ने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेदिनीनगर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त शेखावत ने फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC), मल्टी विलेज स्कीम (MVS), सिंगल विलेज स्कीम (SVS), जल मीनार एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 3,65,812 FHTC का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से अब तक 1,93,575 कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जो लगभग 52.91% उपलब्धि दर्शाता है। इसपर उपायुक्त ने शत-प्रतिशत कार्यों को पूर्ण करने में क्या-क्या अड़चने आ रही है,उनकी जानकरी ली। इसपर उन्होंने शेष 1,72,237 कनेक्शन जल्द पूर्ण करने पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन योजनाओं की प्रगति धीमी है, संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में यह भी सामने आया कि जिले में कुल 27,037 चापाकलों में से 3,387 चापाकल विभिन्न कारणों से खराब हैं, जिनकी मरम्मत एवं पुनर्स्थापन हेतु कार्य प्रगति पर है। इस दौरान बताया गया कि विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकल की मरम्मती हेतु प्रखंडवार गैंगमैन की नियुक्ति कर दी गयी है। इसपर उपायुक्त ने इसका  प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की बात कही।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि खराब चापाकलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द चालू कराया जाए ताकि आमजन को पेयजल की समस्या न हो।SVS योजनाओं की समीक्षा में अधिकांश योजनाओं में 100% भौतिक प्रगति पाई गई,जबकि कुछ योजनाओं में आंशिक कार्य शेष है। उपायुक्त ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

Read More.. Palamu News: विश्व पृथ्वी दिवस पर छतरपुर नगर पंचायत की बड़ी पहल, हेल्पडेस्क सेवा शुरू

मल्टी विलेज स्कीम (MVS) की समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में प्रगति संतोषजनक पाई गई, वहीं कुछ योजनाओं में धीमी गति, भूमि अधिग्रहण, NHAI से NOC एवं अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण विलंब पाया गया।इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कुछ योजनाओं को एनएच के निर्माण के कारण नुकसान पहुंचा है जिससे पेयजल बाधित है।

Read More.. पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 साल से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार

डीसी ने ऐसे सभी योजनाओं की सूची बनाते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर से समन्वय स्थापित कर सभी योजनाओं को दुरुस्त कराने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट की जाए और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। बैठक में सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

Read More.. Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Dumka News: बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 
Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण