Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार

सदर अस्पताल में पुख्ता इंतजाम, दवाओं और बेड की कोई कमी नहीं

Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
(फोटो)

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजेटों गांव में गुपचुप खाने से 20 से अधिक लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए हैं, उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल टीम गठित की है, मरीजों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है, खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाने के नमूने जांच के लिए भेजे हैं, प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से स्वच्छता बरतने की अपील की है।

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजटों गांव में गुपचुप (फास्ट फूड) के सेवन के उपरांत फूड पॉयजनिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 20 से अधिक बच्चे, महिला एवं पुरुष अस्वस्थ हो गए हैं। सभी प्रभावितों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल एवं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका समुचित इलाज जारी है। जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए हर स्तर पर सतत निगरानी रखी जा रही है। 

उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया है। उनके निर्देशानुसार गठित टीम ने संभावित घटना स्थल बजटों गांव में पहुंचकर प्रभावित बच्चों, उनके परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की। टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया गया तथा आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई, सुरक्षित पेयजल एवं खाद्य पदार्थों के सेवन के संबंध में आवश्यक जागरूकता भी दी गई।

उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सक्रिय है और सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों द्वारा बताया गया है कि अधिकांश मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनमें तेजी से सुधार हो रहा है, जो राहत की बात है। अस्पताल में आवश्यक दवाओं, बेड एवं चिकित्सकीय संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी त्वरित कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ. राजा कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर गुपचुप, चाट एवं छोले सहित अन्य संदिग्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। 

टीम द्वारा संबंधित खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का शीघ्र पता लगाया जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को भी मामले की गहन जांच करने एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Read More.. Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत

उपायुक्त,  रामनिवास यादव स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पालन करें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा गया है तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ इस घटना के समाधान में जुटा हुआ है।

Read More.. Giridih News: कंदाजोर में 2 मई को भव्य अंबेडकर मेला, बौद्ध मिलन समारोह की तैयारी जोरों पर

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Dumka News: बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 
Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण