Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक करेंगे राम कथा वाचन

Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

साहिबगंज के तीनपहाड़ स्थित बभनगामा काली मंदिर परिसर में 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या से आए आचार्य धनंजय जी महाराज प्रतिदिन कथा वाचन करेंगे।

साहिबगंज:  तीनपहाड़ के बभनगामा स्थित काली मंदिर परिसर में 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य व दिव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। नौ दिवसीय कथा का वाचन श्रीधाम अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य धनंजय महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा।

15 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

आयोजन की शुरुआत 17 अप्रैल, सुबह 7:00 बजे भव्य कलश शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा प्राचीन काली मंदिर प्रांगण से निकलेगी और बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य बाजार के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में 251 कन्याएं मंगल कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी, जो आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान करेगी।

हजारों श्रद्धालुओं होंगे शामिल

आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल, शरबत और नींबू पानी की व्यवस्था की जा रही है। शोभायात्रा के विश्राम स्थल पर कलश पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद संध्या में कथा का शुभारंभ होगा।

मुख्य यजमान और विशेष आकर्षण

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान कृष्ण शर्मा, सुनैन, जितेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, अभिजीत रक्षित व श्यामा रक्षित शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे। वहीं झांकी रथ पर कथा वाचक आचार्य धनंजय महाराज विराजमान रहेंगे, जो आकर्षण का केंद्र होगा।

Read More.. Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती

तैयारियां अंतिम चरण में

काली मंदिर सेवा समिति, बभनगामा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सदस्य इंद्रजीत शर्मा, वृंदा भगत, हरिलाल साहा ने बताया कि भव्य पंडाल, तोरण द्वार और अन्य व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और भक्ति का भी संदेश देगा।

Read More.. किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement