Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
पश्चिम बंगाल चुनाव में रालोजपा की मजबूत उपस्थिति, एनडीए की ओर उम्मीदें
नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने और लिंग समानता सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम है। यह कानून महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को बढ़ावा देने का काम करेगा।
गिरिडीह: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के विरोधी हैं। उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला निर्णायक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि रालोजपा देश और प्रदेश दोनों स्तरों पर विकास, सुशासन औरहै सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है तथा आने वाले समय में जनता के हितों की आवाज को और मजबूती से उठाती रहेगी।
