Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और नियमित जांच पर दिया गया जोर
छतरपुर स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में नेशनल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली अपोलो की विशेषज्ञ डॉ. स्मृति नेहा ने सर्वाइकल, स्तन और ब्लड कैंसर के लक्षणों व बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कीमोथेरेपी और नियमित चेकअप के महत्व को समझाया।
छतरपुर: गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में नेशनल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत के साथ हुई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

उन्होंने किशोरियों को 40 वर्ष की आयु से पूर्व संबंधित टीकाकरण कराने की सलाह दी तथा मानसिक दृढ़ता (विल पावर) को भी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सही खानपान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कीमोथेरेपी के बारे में जानकारी दी और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। इस मौके पर कॉलेज के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
