दिल्ली में 19 लाख, झारखंड में 75 लाख: आदित्य साहू ने उजागर किया 'फोरेंसिक उपकरण घोटाला'

किताब और छात्रवृत्ति को तरस रहे राज्य के छात्र

दिल्ली में 19 लाख, झारखंड में 75 लाख: आदित्य साहू ने उजागर किया 'फोरेंसिक उपकरण घोटाला'
(आदित्य साहू फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर फॉरेंसिक उपकरणों की खरीद में 229% अधिक कीमत चुकाकर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस मशीन को दिल्ली सरकार ने ₹19 लाख में खरीदा, उसे झारखंड सरकार ने ₹75 लाख में लेकर सरकारी खजाने की बंदरबांट की है। साहू ने इसे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बताते हुए उच्च स्तरीय जाँच और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने राज्य में फोरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण में हुई करोड़ों की लूट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। साहू ने कहा कि हेमंत सरकार लूट और भ्रष्टाचार की सरकार बन गई है। राज्य सत्ता के संरक्षण में रोज घोटाले हो रहे। हेमंत सरकार एक दो नहीं बल्कि हजार हाथों से झारखंड को लूट रही, लुटवा रही है। जिस क्षेत्र में हाथ डालो, जिस विभाग में जाओ घोटाले ही घोटाले। लूट ही लूट पंचायत से लेकर  सचिवालय तक, मंत्री से लेकर मंत्रालय तक चौतरफा लूट मची है। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहे। 

कहा कि गरीब आदमी राज्य में पेंशन केलिए तरस रहा,विद्यार्थी किताब, ड्रेस, छात्रवृत्ति केलिए तरस रहे, मरीज दवाई केलिए तरस रहे और राज्य सरकार खजाना को लूटने में जुटी हुई है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का मुंह सुरसा के मुंह से भी बड़ा हो गया है। जिसका परिणाम है राज्य में फॉरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण की खरीद 229% अधिक कीमत पर हुई है। मशीन को उसी कंपनी से दिल्ली की सरकार ने 19 लाख 9 हजार 424 रूपये में खरीदा है उसे झारखंड सरकार ने चार गुने कीमत पर 74 लाख 89 हजार रुपए में खरीदा है। 

ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है, लूट खसोट की हद तक पहुंच गई है हेमंत सरकार। जिस राज्य में गरीबों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा हो, गरीबों को एंबुलेंस नहीं मिल रहा हो, वहां खजाने का बंदरबांट अक्षम्य अपराध है। झारखंड के शहीदों को अपमानित करने वाला है। मुख्यमंत्री जी यदि बेदाग हैं तो इस खरीद की उच्च स्तरीय जांच अविलंब कराएं। उपकरण खरीद से संबंधित संचिका अविलंब जब्त की जाए तथा राज्य को लूटने वाले ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने की कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोग राज्य को दीमक की तरह खोखला कर रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में व्यंजनों की पारंपरिक खुशबू बनेगी विशेष आकर्षण
Koderma News: विवाहिता की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस उपजे कई सवाल 
Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक
Bokaro News: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
Sahebganj News: विधायक ने सदन में उठाई बिजली की समस्या, मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
Pakur News : महिला को झांसे में लेकर तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग
Koderma News: पेयजल और बिजली की नियमित आपूर्ति हो: डॉ नीरा यादव
Koderma News: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं को दिया गया ई-कोर्ट सर्विस ट्रेनिंग 
Ranchi News : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में ‘कोएलिसेन्स 26’ का समापन 
साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोग होंगे अब लाभान्वित