Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

BSL के भविष्य की नींव: नवाचार और समर्पण के लिए सम्मानित हुए कर्मी

Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन विभाग में 'स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026' का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें फिटर, टर्नर, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), और पीएलसी जैसी 10 तकनीकी श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ED राजश्री बनर्जी और ED अनुप कुमार दत्त ने कर्मियों के नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं संयंत्र की उत्पादकता और सुरक्षा मानकों को वैश्विक स्तर पर ले जाने में सहायक होती हैं।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में ‘अधिशासी निदेशक (संकार्य) स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026’ के पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा परम्परागत तरीके से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई। 

इस प्रतियोगिता का आयोजन कुल दस प्रमुख तकनीकी श्रेणियों में किया गया था, जिसमें फिटर, टर्नर, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स, ड्राइव्स, पीएलसी (प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर), हाइड्रोलिक्स, कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), इलेक्ट्रिशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स शामिल थे।प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, फिटर श्रेणी में ब्लास्ट फर्नेस के बीरेन्द्र कपरदार विजेता रहे, जबकि सौविक दास प्रथम रनर-अप और अमरजीत गरेरी द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए। टर्नर श्रेणी में ब्लास्ट फर्नेस मैकेनिकल के संदीप पूर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सिंटर प्लांट के शशि भूषण खाल्खो दूसरे और बीरेन्द्र बी पूर्ति तीसरे स्थान पर रहे. एआई श्रेणी में सीईडी - एस आई जी एस के मोहित गुप्ता विजेता बने, जबकि ए. के. पाण्डेय प्रथम रनर-अप और अमर्त्य शिवम द्वितीय रनर-अप रहे। इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स में एम. के. पाण्डेय ने बाजी मारी, वहीं डी. कुमार और आर. कुमार क्रमश दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 

ड्राइव्स श्रेणी में एसएमएस-I के उत्कर्ष ऋषभ विजेता रहे, जबकि करुणेश जायसवाल प्रथम रनर-अप और संदीप कुमार द्वितीय रनर-अप रहे। पीएलसी  श्रेणी में एचएसएम के अवधेश कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि सीआरएम-III के विजय प्रसाद और पी. सिंह क्रमश  उप-विजेता रहे।हाइड्रोलिक्स श्रेणी में सीआरएम-III के नंदलाल महतो विजेता रहे, जबकि आनंद कुमार मौर्य और पंकज ठाकुर क्रमश  प्रथम एवं द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए। कोपा  श्रेणी में कंप्यूटर एवं ऑटोमेशन विभाग की सुकन्या भारती विजेता बनीं, वहीं अमर्त्य शिवम दूसरे और शैलेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे।इलेक्ट्रिशियन श्रेणी में एसएमएस-II एवं सीसीएस के लक्ष्मण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य नारायण और संगीता बनर्जी उप-विजेता रहे। इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स में एसएमएस-I के अवनीश यादव विजेता रहे, जबकि सुकन्या भारती और करुणेश जायसवाल ने क्रमश  दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम का सफल समन्वय सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास)  मंजरी श्रीवास्तव, प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास)  जयनारायण यादव,   सच्चिदा नन्द मिश्रा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास)  एस. के. डी. भौमिक सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) द्वारा किया गया।अपने संबोधन में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने कार्मिकों के नवाचार और समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अनुप कुमार दत्त ने विजेताओं की तकनीकी कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होती हैं।

यह भी पढ़ें Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक

यह प्रतियोगिता बोकारो इस्पात संयंत्र के कार्मिकों की तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कार्यस्थल पर सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों में सुधार होता है, बल्कि यह संयंत्र की समग्र उत्पादकता और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक कुशल कार्यबल तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें Dumka News : छात्र जीवन को बताया भविष्य की नींव, स्वामी हरिपदानंद ने दिया मार्गदर्शन

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Pakur News: छप्पर उड़ा, जिंदगी उजड़ी! महेशपुर के वृद्ध परिवार पर टूटा कहर
Hazaribagh News: VBU और उच्च शिक्षा निदेशालय के बीच MoU: 'सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस' बनेगा विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव व पतरातू को अनुमंडल बनाने का किया मांग
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया बिजली संकट
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा