Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक

आदेश उल्लंघन करने पर न्यायालय की अवमानना मानी जाएगी

Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक

छतरपुर थाना परिसर में रामनवमी को लेकर अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध की जानकारी दी।

पलामू : छतरपुर रामनवमी पर्व को लेकर छतरपुर थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक द्वारका राम ने की। बैठक में सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा पूरे राज्य में पर्व-त्योहार या शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाई गई है। इसलिए रामनवमी के जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंस्पेक्टर द्वारका राम ने बताया कि डीजे बजाना गैरकानूनी है और इसका उल्लंघन करने पर न्यायालय की अवमानना मानी जाएगी। उन्होंने सभी अखाड़ों से अपील की कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए पर्व का आनंद लें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

बैठक के दौरान उपस्थित अखाड़ा सदस्यों ने निर्देशों का पालन करने पर अपना-अपना सहमति जताते हुए हस्ताक्षर भी किया। मौके पर सब इंस्पेक्टर सुशील उरांव एएसआई राजीव कुमार, विनय कुमार ठाकुर, गौतम सागर, रितेश चंद्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग