Dhanbad News: शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कचरा प्रबंधन व जल संरक्षण पर जोर

समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक

Dhanbad News: शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कचरा प्रबंधन व जल संरक्षण पर जोर

धनबाद में आयोजित समीक्षा बैठक में शहरी विकास योजनाओं, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में धनबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक सह प्रस्तुतीकरण आयोजित किया गया। बैठक में शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वाहन ट्रैकिंग प्रणाली, रूट ऑप्टिमाइजेशन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और मिस्ड पॉइंट अलर्ट जैसी डिजिटल व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी। साथ ही वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, फीकल स्लज मैनेजमेंट प्लांट, निर्माण एवं ध्वस्तीकरण अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र तथा ई-वेस्ट प्रबंधन संयंत्र की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में जल संरक्षण के तहत वर्षा जल संचयन, जलाशयों के पुनर्जीवन तथा झरिया राजा तालाब, लोको टैंक और पंपू तालाब के विकास की योजनाओं की समीक्षा की गई। वहीं बीसीसीएल के सहयोग से कोयला खदानों में जमा पिट वाटर को शुद्ध कर पेयजल के रूप में उपयोग करने और शहर में पिट वाटर आधारित पेयजल कियोस्क स्थापित करने की संभावना पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा शहर में ट्रैफिक प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग तथा सामुदायिक शौचालयों की सुविधाओं में सुधार को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज सहित जिला प्रशासन और नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : वार्ड संख्या-26 से चमरू उरांव ने फिर लहराया जीत का परचम

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न