Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात

आरोग्यम अस्पताल में भर्ती घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
(रंजन चौधरी घायलों से मुलाकात करते हुए)

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में 5 मार्च की रात को अपराधियों द्वारा कोल व्यवसायी की नृशंस हत्या और भागने के दौरान ग्रामीणों को गाड़ी से रौंदने की घटना पर सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी तत्काल आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती घायल रोहित गुप्ता, विनोद साव और बासुदेव राणा से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मिलकर उनका  ढांढस बंधाया। सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की  कामना ईश्वर से कामना भी की।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा