Giridih News: जगन्नाथडीह-अहरडीह में 551 कलशों की भव्य यात्रा से गूंजा पूरा क्षेत्र
झारो नदी में वैदिक मंत्रोच्चार से अभिमंत्रित हुआ जल
Jagannathdih-Ahardih में शनिवार को श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।
गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह-अहरडीह में शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम यज्ञ मंडप से शुरू हुई ,इस कलश यात्रा में करीब 551 महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के बीच यह यात्रा मिर्जागंज चौक-चौराहा से होते हुए झारो नदी पहुंची।

भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झारो नदी तट पर माहुरी नवयुवक समिति एवं जगन्नाथडीह पंचायत समिति सदस्य नीरज गुप्ता के सौजन्य से शरबत का वितरण किया गया। मौके पर पंकज कुमार लोहनी, बीरू कुमार, डब्लू कुमार, धीरज कुमार, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, बिपिन कुमार, दीपक मोदी, उज्ज्वल कुमार सहित कई युवाओं ने सेवा कार्य में हाथ बंटाया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुमित रंजन दाराद ने बताया कि 19 अप्रैल को वेदी पूजन, आचार्य विप्र पूजन, अग्नि प्राकट्य हवन हनुमन्त लला का अन्नाधिवास, आरती, रात्री 08 बजे से कथा प्रवचन, 20 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, आरती, हनुमन्त लला का फलाधिवास, रात्री कथा प्रवचन, 21 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, हनुमन्त लला का पुष्पाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठअन्नाधिवास, द्रव्याधिवास, आरती, रात्री को कथा प्रवचन, 22 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, शाम 04 बजे से नगर भ्रमण, आरती, श्य्याधिवास, घृतढ़ारी, पैरपूजी रात्री कथा प्रवचन, 23 अप्रैल को नित्य पूजन, देवस्नपन, हनुमन्त लला का महास्नान, मन्दिर शिखर स्नान, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, आरती, तथा रात्री कथा प्रवचन, 24 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, आरती एवं रात्री कथा प्रवचन, 25 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, आरती, 26 अप्रैल को नित्य पूजन, हवन, पूर्णाहुती, ब्रहमण भोजन, आचार्य बिदाई, महाभण्डारा इत्यादि हैं। वहीं कथावाचिका राधे प्रिय जी वृन्दावन के द्वारा प्रवचन होगा।
