Sahebganj News: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख

सुबह 3:30 बजे अचानक भड़की आग से अफरा-तफरी

Sahebganj News: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग चाहकर भी इसे नियंत्रित नहीं कर सके।

साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं और दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे काबू नहीं पा सके।

सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल वाहन पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। भीषण आग को देखते हुए दूसरा दमकल वाहन भी बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में लगभग एक दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे प्रभावित दुकानदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि सितंबर 2015 में भी तीनपहाड़ सब्जी मंडी में मध्य रात्रि को भीषण आग लगी थी, जिसमें लगभग पूरी मंडी जल गई थी। 11 साल बाद फिर आगलगी की घटना ने स्थानीय दुकानदारों की कमर तोड़ दी है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
रियान मौत मामला गरमाया, न्याय की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना
Ranchi News: मेडिकल छात्रा केस में गरमाई राजनीति, भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा
पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Udhampur Bus Accident: पहाड़ी रास्ते पर बड़ा हादसा, 150 फीट नीचे गिरी बस, 20 की मौत, तस्वीरें आईं सामने
Deoghar News: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, निकली शोभा यात्रा
Dumka News: सम्राट चौधरी ने बासुकीनाथ में टेका माथा, भव्य स्वागत
Sahebganj News: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख
Sahebganj News: मंडल कारा में मासिक जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच एवं पुनर्वास योजनाओं की मिली जानकारी
Horoscope Today: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क