पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। उसके अनुसार, सबसे पहले उसने बड़ी बेटी का गला दबाकर उसकी जान ली। इसके बाद उसने छोटी बेटी को भी उसी तरीके से मार डाला। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने यह सुनिश्चित करने के लिए कि दोनों बच्चियां किसी भी हालत में जीवित न बचें, उनके गले पर धारदार हथियार रखकर हथौड़े से वार किया। जांच के दौरान आरोपी ने समय का भी उल्लेख किया। उसने बताया कि पहली बेटी की हत्या उसने रात करीब 1:00 बजे की, जबकि दूसरी बेटी की हत्या सुबह लगभग 3:00 बजे की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब तीन घंटे तक कमरे में ही मौजूद रहा और शवों के पास बैठा रहा।
कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता ने खुद ही डायल-112 पर कॉल कर हत्या की सूचना दी और मौके पर बैठा मिला।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान 48 वर्षीय शशि रंजन मिश्रा के रूप में हुई है, जो पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करता था लेकिन पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। घटना रविवार तड़के करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है, जब पुलिस को सूचना मिली कि घर के अंदर दो बच्चियों की हत्या कर दी गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चियां कमरे में खून से लथपथ हालत में मृत पाई गईं और आरोपी वहीं मौजूद था।

पत्नी ने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर कहता था कि वह मरना चाहता है और अपनी बेटियों को भी अपने साथ ले जाएगा। घटना से एक रात पहले परिवार ने साथ में खाना खाया था, जिसके बाद आरोपी बच्चियों को अपने कमरे में ले गया। रात करीब 2:30 बजे वह एक बच्ची को बाथरूम ले गया और फिर कमरे की लाइट बंद कर दी। इसके बाद कब और कैसे वारदात हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मानसिक तनाव या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी स्पष्ट कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
