Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

इमली के पेड़ से लटका मिला शव, ग्रामीणों में दहशत

Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के उसामबीर गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुमित्रा बरजो (24-25 वर्ष) के रूप में हुई है।

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के उसामबीर गांव में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुमित्रा बरजो (उम्र लगभग 24-25 वर्ष), पिता लखनाथ बरजो के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में सुमित्रा के चाचा रूप पर बरजो ने बताया कि रविवार की संध्या लगभग 6:30 बजे परिवार के सभी सदस्य एक साथ भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सुमित्रा की मां जसमती बरजो शौच के लिए घर से खेत की ओर जा रही थी। 

इसी दौरान घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान, जिसे स्थानीय भाषा में ‘बड़ा सारंग’ कहा जाता है, वहां इमली के पेड़ से सुमित्रा का शव लटका हुआ देखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत गांव के मुंडा को सूचना दी, जिसके बाद कुमारडुंगी थाना को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Read More.. Chaibasa News: बहन की शादी से 4 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, गांव में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार, परिवार में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी जिससे सुमित्रा के इस कदम का कारण स्पष्ट हो सके। सुमित्रा के परिवार में तीन भाई और तीन बहन हैं, जिनमें एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

Read More.. रियान मौत मामला गरमाया, न्याय की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना

इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
रियान मौत मामला गरमाया, न्याय की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना
Ranchi News: मेडिकल छात्रा केस में गरमाई राजनीति, भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा
पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया