Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
शिविर में 50 लोगों को कृत्रिम पैर/हाथ, 4 को व्हीलचेयर और 7 को बैसाखी प्रदान की गई
रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 'उम्मीद की किरण' का ईश्वर स्मृति भवन में सफल समापन हुआ। महावीर सेवा संस्थान, कोलकाता के सहयोग से आयोजित इस शिविर में गिरिडीह और पड़ोसी जिलों के 50 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए गए। साथ ही व्हीलचेयर, बैसाखी और वाकर का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सूरज साव ने रोटरी के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
गिरिडीह: रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 'उम्मीद की किरण' का सफलतापूर्वक समापन हुआ। श्री महावीर सेवा संस्थान, कोलकाता के सहयोग से बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित इस शिविर में 50 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नई गति प्रदान की गई। पंजीकरण एवं वितरण: शिविर में कुल 65 लोगों का पंजीकरण हुआ। 50 लोगों को कृत्रिम पैर/हाथ लगाए गए। इसके अलावा 4 को व्हीलचेयर, 7 को वैशाखी, 2 को छड़ी और 2 दिव्यांगों को वाकर प्रदान किया गया।
शिविर का लाभ लेने के लिए गिरिडीह के अलावा गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के वीरभूम से भी लोग पहुंचे। समापन कार्यक्रम में 'लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशक सूरज साव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रोटरी के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की। शिविर को सफल बनाने में संयोजक सीए दीपक सोंथालिया, विकाश शर्मा, सुजय राज गुप्ता, सचिव सीए रवि गाडिया, ई.अजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र तरवे, सीए आकाश रौशन, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, रंजीत लाल, सीए सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानीया, राजन कुमार,अनिल मिश्रा, सीए राकेश कुमार, सीए प्रवीण कुमार, सुदीप्तो समान्ता, गौरव सिंघानिया, ज्योति प्रकाश गुप्ता,अभिषेक छापरिया एवं अन्य सदस्यो ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
