Hazaribagh News: सेवानिवृत्त जवानों और शहीद परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक का आयोजन

बीएसएफ ने पूर्व कर्मियों से अपने साथियों को भी खबर देने का किया आग्रह

Hazaribagh News: सेवानिवृत्त जवानों और शहीद परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक का आयोजन
(फोटो)

हजारीबाग के मेरू स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) प्रशिक्षण केंद्र में 24 मार्च 2026 को कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड (WARB) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और कोडरमा जिले के पूर्व अर्धसैनिक बल कर्मियों, मेडिकल बोर्ड आउट जवानों और शहीद परिजनों (NOK) की पेंशन व रिटायरमेंट लाभों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना है। मेरू के 'सीमा प्रिया हॉल' में होने वाली इस सुनवाई के दौरान बीएसएफ के अधिकारी और लेखा शाखा के सदस्य मौजूद रहेंगे। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय पुलिस कैंटीन भी खुली रहेगी।

हजारीबाग: सीमा सुरक्षा बल भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है, जो देश की सीमाओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीमा सुरक्षा बल अपने पेंशनभोगियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाता है। इन कल्याणकारी पहलों से न केवल पेंशनभोगियों का एक सहारा मिलता है, बल्कि यह सभी सेवारत कर्मियों को भी प्रेरित करना है कि बल अपने सभी सेवानिवृत कार्मियों एवं शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहता है।

सेवानिवृत कार्मिक एवं शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु वर्ष 2007 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशनभोगी सेवानिवृत कार्मियों तथा उनके आश्रितों के कल्याण हेतु कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड (WARB-Welfare and Rehabilitee Boad) का गठन किया गया था। सीमा सुरक्षा बल, मुख्यालय की पहल पर WARB के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित “सीमा प्रिया हॉल” में दिनांक 24 मार्च 2026 को झारखण्ड राज्य के निकटवर्ती 04 जिलों में रहने वाले सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स (CPMFs-Central Para Military Forces) के सेवानिवृत कार्मिकों, मेडिकल बोर्ड आउट और मृतक जवानों के नॉमिनी (NOK) एवं उनके आश्रितों की पेंशन व रिटायरमेन्ट लाभों में उत्पन्न विसंगतियों पर सुनवाई और निराकरण के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। 

सेवानिवृत कार्मिक व उनके परिजनों की सुबिधा के लिए संस्थान में स्थित केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन सुबह से खुली रहेगी। जिससे वे अपनी आवश्यकता के अनूसार सामान खरीद सकैं । WARB की बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरू के अधिकारी, लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी भी सेवानिवृत कार्मियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। 

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ एवं कोडरमा जिलों में रहने वाले सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स (CPMFs-Central Para Military Forces) के सेवानिवृत कार्मियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने साथियों को भी सूचना दें। सभी सेवानिवृत कार्मियों, मेडिकल बोर्ड आउट, मृतक जवानों के NOK व उनके परिजन समय पर प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग में उपस्थित हो कर अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते है। साथ ही यह भी आग्रह किया जाता है कि जिन सेवानिवृत कार्मिकों की समस्याओं पर पिछली WARB बैठक में सुनवाई हुई थी, वह भी उपस्थित हो कर अपनी शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करें।

Read More.. Sahebganj News: बिंदुधाम मेले में नो एंट्री फेल, ओवरलोड ट्रकों से श्रद्धालु परेशान

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें