झारखंड में बड़ा खुलासा: PDS से बांटी जा रही एक्सपायरी और कीड़े लगी दाल

उपभोक्ताओं ने कीड़े मिलने की कई शिकायतें दर्ज कराईं

झारखंड में बड़ा खुलासा: PDS से बांटी जा रही एक्सपायरी और कीड़े लगी दाल

झारखंड के पालोजोरी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को एक्सपायरी और कीड़े लगी चना दाल मिलने का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं को मार्च 2026 की दाल दी जा रही है, जबकि पैकेट पर स्पष्ट पैकिंग तिथि अंकित नहीं है।

देवघर: पालोजोरी राज्य के जन वितरण प्रणाली (PDS) के उपभोक्ताओं को झारखंड सरकार द्वारा एक्सपायरी और कीड़े लगी चना दाल बांटे जाने का मामला सामने आया है। आपूर्ति विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को मार्च 2026 की चना दाल दी जा रही है।

लोगों को दिए जा रहे चना दाल के पैकेट पर स्पष्ट पैकिंग तिथि अंकित नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। पैकेट पर दी गई जानकारी के अनुसार, चना दाल की उपयोग अवधि पैकिंग तिथि से तीन महीने के भीतर है, लेकिन इसके बावजूद दाल में कीड़े पाए जा रहे हैं।

विभाग की इस लापरवाही और संवेदनहीनता से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। ज्ञात हो कि सरकार राज्य के सभी जन वितरण उपभोक्ताओं को प्रति माह एक किलो चना दाल मुफ्त उपलब्ध कराती है, ताकि लोगों को समुचित पोषण मिल सके।

हालांकि, अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह योजना प्रभावहीन होती नजर आ रही है। जिन उपभोक्ताओं को एक्सपायरी दाल मिली है, उनका कहना है कि सरकार की योजनाएं यदि सही तरीके से लागू नहीं होती हैं, तो उनका कोई लाभ नहीं मिलता। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐसी दाल खाने के बजाय वे इसे पशुओं को खिलाना ज्यादा उचित समझते हैं।

Read More.. Bokaro News: SAIL को मिला नया CMD, डॉ. अशोक कुमार पंडा होंगे चेयरमैन

इस संबंध में जब पालोजोरी प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी राहुल यादव से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मार्च 2026 की दाल ही वितरित की जा रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दाल में कीड़े होने की शिकायत कई उपभोक्ताओं ने की है। उन्होंने कहा कि यह दाल गोदाम से ही इस स्थिति में आई है, जिसे जन वितरण दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं के बीच वितरित किया जा रहा है।

Read More.. Palamu News: अज्ञात बदमाशों ने दो असहाय व्यक्तियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह
DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण
Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक 
Hazaribagh News: लाखे में मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की जयंती समारोह, निकाली गई भव्य शोभा 
Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
Bokaro News: दयालेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें