Bokaro News: SAIL को मिला नया CMD, डॉ. अशोक कुमार पंडा होंगे चेयरमैन

PESB की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

Bokaro News: SAIL को मिला नया CMD, डॉ. अशोक कुमार पंडा होंगे चेयरमैन
डॉ. पंडा बने SAIL के नए CMD

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को आखिरकार नया CMD मिल गया है। डॉ. अशोक कुमार पंडा को सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) ने चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पद के लिए चुना है। इस चयन प्रक्रिया में 10 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया था।

बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को आखिरकार नया चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) मिल गया है। डॉ. अशोक कुमार पंडा को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है। उनका चयन सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक में किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया।

सीएमडी पद के लिए कुल 10 वरिष्ठ उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ। इनमें सेल के डायरेक्टर (माइनिंग) मनीष राज गुप्ता, राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, कार्यकारी निदेशक स्तर के कई अधिकारी तथा अन्य सार्वजनिक उपक्रमों एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद PESB ने डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम की अनुशंसा की। डॉ. पंडा वर्तमान में सेल में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं और उनके पास कॉमर्शियल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहा है।

डॉ. पंडा के पास वित्तीय प्रबंधन और कॉर्पोरेट संचालन का व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में कंपनी की वित्तीय रणनीतियों और व्यावसायिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More..  Ranchi News: बीआईटी मेसरा में ‘बी-ट्रिक्स 26’ का भव्य आगाज, मैनेजमेंट स्किल्स का होगा प्रदर्शन

गौरतलब है कि सेल देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है। ऐसे में नए सीएमडी की नियुक्ति को कंपनी के भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Read More.. Sahebganj News: मंडरो फॉसिल्स पार्क में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

इस अवसर पर सेफी चेयरमैन एन. के. बंछोर, उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, महासचिव संजय आर्या, बोकारो ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ए. के. सिंह, सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी जय प्रकाश, बीएसपी ओए के महासचिव अंकुर मिश्र तथा पूर्व महासचिव परविंदर सिंह सहित कई लोगों ने डॉ. पंडा को शुभकामनाएं दीं।

Read More.. गढ़वा में महाष्टमी जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

साक्षात्कार में शामिल प्रमुख उम्मीदवार:

मनीष राज गुप्ता (निदेशक, माइनिंग, सेल), आलोक वर्मा (निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट), डॉ. अशोक कुमार पंडा (निदेशक, वित्त, सेल), बिपिन कुमार गिरी (कार्यकारी निदेशक, माइंस डेवलपमेंट), मुन्ना प्रसाद सिंह (कार्यकारी निदेशक, माइंस), अनीश सेनगुप्ता (कार्यकारी निदेशक, प्रोजेक्ट्स), कृष्ण गोपाल अग्रवाल (निदेशक, वित्त, राइट्स लिमिटेड), अनुप कुमार सतपथी (प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर, रेलवे), डॉ. पुडी हरिप्रसाद (फाइनेंशियल एडवाइजर एवं चीफ अकाउंट्स ऑफिसर, रेलवे) और चेतन प्रकाश जैन (अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, साथ ही सीएमडी, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) शामिल रहे।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Sahebganj News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, लाभुक महिलाओं को मिले ₹2,500 Sahebganj News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, लाभुक महिलाओं को मिले ₹2,500
Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित 
Giridih News: गैस की किल्लत महज अफवाह, समाजसेवी अनुज सेठ ने जनता से संयम की अपील की
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, तीसरे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार, 15वें दिन शानदार कलेक्शन
Sahebganj News: ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन की कार्यवाही फेल
Giridih News: 3 दिवसीय मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगों को मिल रही नई उम्मीद
Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी
Koderma News: नए सत्र की शानदार शुरुआत, मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में परिचयात्मक कार्यक्रम
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली
लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, PCR कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sahebganj News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें