Sahebganj News: मंडरो फॉसिल्स पार्क में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
म्यूजियम भ्रमण के जरिए छात्राओं ने सीखा प्राचीन जीवों का रहस्य
साहिबगंज के मंडरो फॉसिल्स पार्क में कोलकाता की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जीवाश्मों और पृथ्वी के इतिहास की रोचक जानकारी हासिल की, जहां विशेषज्ञों ने उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से फॉसिल्स के महत्व को समझाया।
साहिबगंज: जिला के मण्डरो प्रखंड स्थित फॉसिल्स पार्क में सरोजिनी नायडू महिला महाविद्यालय, दमदम कोलकाता की यूजी और पीजी की दर्जनों छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य और भू- वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्राओं को फॉसिल्स पार्क में मौजूद जीवाश्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सिंह ने बताया कि जीवाश्मों का अध्ययन करके हम अपने अतीत के बारे में जान सकते हैं और पृथ्वी की उत्पत्ति की रोचक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्राओं ने पार्क में मौजूद म्यूजियम भी देखा और विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर डॉ. तुहीन रॉय, डॉ. सत्यरूपा दे, अनामिका रॉय, चन्द्रिमा बंदोपाध्याय, देवांगना और दर्जनों छात्राएँ मौजूद थीं। कोलकाता से आई टीम ने रोचक जानकारी के लिए डॉ. रणजीत का आभार व्यक्त किया। टीम के प्रोफेसर और छात्रों ने साहिबगंज तथा पाकुड़ के वन प्रमंडल पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से उनका शैक्षणिक भ्रमण सफल रहा।

साहिबगंज में फॉसिल रिसर्च सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मांग
मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने साहिबगंज जिले में फॉसिल रिसर्च सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण की मांग राज्य सरकार और जिला प्रशासन से की है। उन्होंने जियो टूरिज्म के विकास पर भी जोर दिया। डॉक्टर रणजीत का कहना है कि साहिबगंज का राजमहल पहाड़ी हजारों साल पुरानी जड़ी-बूटियों का घर है, जो आयुर्वेद चिकित्सा और शोध के लिए महत्वपूर्ण है। अगर यहां जड़ी-बूटी पर आधारित उद्योग और शोध केंद्र स्थापित होता है, तो यह क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा और शोध के मामले में देशभर में अपनी अलग पहचान बना लेगा।
उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिला पहले से ही फॉसिल्स पार्क, उधवा पक्षी अभ्यारण, और मल्टीमॉडल पोर्ट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। ऐसे में फॉसिल रिसर्च सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण इस क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को और भी बढ़ावा देगा।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
