Sahebganj News : अलविदा जुम्मे की नमाज़ पर उमड़ी भीड, अब ईद की तैयारी में जुटे लोग
बाजारों में कपड़े, सेवइयां और मिठाइयों की खरीदारी बढ़ी
साहिबगंज में पवित्र रमज़ान के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा पर भारी संख्या में रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज़ अदा की। शहर की प्रमुख मस्जिदों में इतनी भीड़ उमड़ी कि कई लोगों को बाहर बैठकर इबादत करनी पड़ी।
साहिबगंज : रमज़ान के पाक महीने का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा शुक्रवार को जिलेभर में पूरे अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर ओर इबादत का माहौल देखने को मिला। चौक बाजार मस्ज़िद, एलसी रोड मस्ज़िद, कुलीपाड़ा मोहल्ला, हबीबपुर, मदनशाही समेत अन्य इलाकों की मस्ज़िदों में नमाजियों की लंबी कतारें लगीं। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई मस्ज़िदों में जगह कम पड़ गई और लोगों ने बाहर बैठकर नमाज़ अदा की।

खासकर सेवइयां और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। बच्चों के लिए कपड़े और खिलौने खरीदने में अभिभावक खासे उत्साहित नजर आए। पूरे दिन जिले में माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। अब सभी लोग ईद की नमाज और ईद की खुशियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
