Pakur News : चैती काली पूजा की धूम, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भक्ति और परंपरा का संगम, चैती काली पूजा बना आकर्षण का केंद्र
पाकुड़िया के गनपुरा गांव में चैती काली पूजा के दौरान भव्य कलश यात्रा और दांडी परंपरा के साथ श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
पाकुड़िया : प्रखंड के गनपुरा गांव में चैती काली पूजा का शुभारंभ इस वर्ष भी पूरे भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-ढाक की गूंज और “जय मां काली” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
आस्था का अनूठा संगम: ‘दांडी’ देकर जताई श्रद्धा

घर-घर में पूजा, परंपरा की जीवंत मिसाल
गनपुरा गांव की खासियत है कि यहां चैती काली पूजा केवल मंदिर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हर घर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ढोल-ढाक के बीच पूजा-अर्चना की जाती है। बीती रात से ही पूजा अनुष्ठान शुरू हो गया, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
समिति की अहम भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अध्यक्ष शिव शंकर पाल, कोषाध्यक्ष राजेश भगत, सचिव मुन्ना पाल समेत किस्कू पाल, बिस्कु पाल, राजेश पाल, राधेश्याम पाल, किशोर पाल और उमेश पाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
भक्ति, परंपरा और सामूहिक एकता का प्रतीक बना यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

.jpeg)