Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

1 करोड़ 15 लाख में तय हुई थी 10 डिसमिल जमीन की कीमत

Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

तिलैया थाना क्षेत्र में जमीन सौदे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने केवल एडवांस देकर इकरारनामा कराया और बाद में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भादोडीह वार्ड संख्या 17 निवासी अलाउद्दीन वारसी ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, पीड़ित की पैतृक जमीन तिलैया के चेच क्षेत्र में स्थित है। आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले सुनुवर वारसी ने बहला-फुसलाकर 19 फरवरी को कोडरमा न्यायालय के माध्यम से 10 डिसमिल जमीन का इकरारनामा कराया। जमीन की कुल कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपये तय की गई थी, जिसमें आरोपी की ओर से एडवांस के तौर पर केवल 1 लाख रुपये ही दिए गए।

पीड़ित का आरोप है कि पूरी राशि का भुगतान किए बिना ही आरोपी ने जमीन पर बाउंड्री कर कब्जा करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी 10–15 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया और उन्हें जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं तिलैया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती