Giridih News: सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: 'नो-इंट्री' के कड़े पालन और अतिक्रमण हटाने का लिया गया निर्णय

भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश पर लगेगी लगाम; आम नागरिकों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित।

Giridih News: सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: 'नो-इंट्री' के कड़े पालन और अतिक्रमण हटाने का लिया गया निर्णय
(फ़ोटो)

डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसडीएम संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारी वाहनों के लिए 'नो-इंट्री' को सख्ती से लागू करने और सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया, जिसके आलोक में वनांचल चौक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया।

गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन द्वारा व्यापक पहल की गई। इसी क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी, डुमरी, संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमण्डल सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, पुलिस निरीक्षक, डुमरी, थाना प्रभारी, डुमरी, थाना प्रभारी निमियांघाट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में दिनांक 08.05.2026 को घटित सड़क दुर्घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डुमरी क्षेत्र में “नो-इंट्री” व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन पर रोक लगाई जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। 

निर्णय के आलोक में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरी स्थित वनांचल चौक से सड़क किनारे लगाए गए सब्जी दुकानों एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई तथा आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायियों ने प्रशासन के निर्णयों का समर्थन करते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

Read More.. 'मोदी सरकार गरीब-मजदूरों के लिए अभिशाप': माले का हल्ला बोल, मधुबन में लाल झंडों के साथ गूंजे इंकलाबी नारे  

अनुमंडल पदाधिकारी, संतोष गुप्ता ने आम नागरिकों से भी अपील किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Read More.. Giridih News: आरके महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा: इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र मोर्चा से लगाई गुहार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
Sahebganj News: NH-80 का बदलेगा स्वरूप, 9 करोड़ की लागत से जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प
Sahebganj News: कन्या उच्च विद्यालय में मना राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, चैटबॉट और अंतरिक्ष विज्ञान पर दी गई जानकारी  
Bokaro News: पत्रकार संगठन की बैठक, वरिष्ठ और उभरते पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय
Bokaro News: अवैध खनन पर 'जीरो टॉलरेंस': डीसी अजय नाथ झा ने टास्क फोर्स को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Bokaro News: वन बचाव समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Bokaro News: पुलिस ने गुप्त सूचना पर करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया 
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र, डॉ. शिल्पी काजल ने दिया स्वास्थ्य मंत्र
झारखंड पर्यटन का डिजिटल शंखनाद: मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का उद्घाटन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
Hazaribagh News: खेल सुविधाओं के कायाकल्प की तैयारी, ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की मुलाकात
Hazaribagh News: बढ़ते नशे और क्राइम पर भाजयुमो सख्त, नए एसपी अमन कुमार को सौंपा मांग पत्र