Bokaro News: पुलिस ने गुप्त सूचना पर करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया
थाना प्रभारी सुदामा दास समेत दर्जनों अधिकारियों और जवानों ने निभाया अहम रोल
बोकारो पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नया मोड़ बस स्टैंड में छापेमारी कर करीब 47 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 से 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस को तस्करी में संलिप्त दो मुख्य संदिग्धों के नाम पता चले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बोकारो: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना को गुप्त सूचना मिली कि बिहार जाने वाला एक बस में अवैध रूप से गांजा भेजने की तैयारी की जा रही है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठन कर नया मोड बस स्टैंड में पवन सुत बस पडाव के चबुतरे पर संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ दो प्लास्टिक के बोरे में 47 पैकेट में बंधा हुआ करीब 47 कि०ग्रा गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 5-7 लाख बताई जा रही है।
घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा है। पुलिस को गांजा तस्करी में संलिप्त दो संदिग्ध का नाम ज्ञात हुआ है। छापामारी दल में सिटी थाना के पुलिस निरीक्षक सुदामा कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक महती बोयपाय, निरज सेठ, सहायक अवर निरीक्षक भरत नायक, हवलदार बिगावन सिंह, आरक्षी मदन प्रसाद, योगेन्द्र कुमार रजक, विजय कुमार सिंह एवं राजीव कुमार शामिल थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


