बसंती के 76 नंबर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ और हथियार छीनने की कोशिश
दक्षिण 24 परगना के बसंती विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार पर हमला कर दिया गया। हमले के दौरान उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और सुरक्षा कर्मी से हथियार छीनने की कोशिश की गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
दक्षिण 24 परगना। जिले के बसंती विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, बसंती के 76 नंबर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार पर हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि विकास सरदार जब बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। हमले के दौरान विकास सरदार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं, उनके सुरक्षा कर्मी के पास मौजूद आग्नेयास्त्र छीनने की भी कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।


समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts

