कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में कुएं से अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया खुदकुशी की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरका गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सिंचाई कुएं के अंदर अज्ञात युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। ग्रामीणों की ओर से दुर्गंध आने और संदिग्ध स्थिति दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची नीमडीह थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।
कुएं की गहराई और अंदर पानी भरे होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए हाइड्रा और पोकलेन मशीन की सहायता ली गई। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया, जो पूरी तरह सड़-गल चुका था। शव की स्थिति ऐसी थी कि उसकी पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं हो सका है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts

