Police Investigation
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahibganj News: जिरवाबाड़ी में दर्दनाक हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से विवाहिता की जान गई
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पचगढ़ में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हुई 25 वर्षीय विवाहिता निशा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्नान के बाद बाथरूम से बाहर निकलते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। Crime News: कटकमसांडी में पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 123/26 में बीएनएस की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत मामला दर्ज किया गया था। Crime News: नवादा में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का लगाया आरोप
Published On
By Mohit Sinha
बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। Crime News: खेलगांव थाना से हिरासत में बंद युवक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Published On
By Susmita Rani
रांची के खेलगांव थाना से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पुलिस को आशंका है कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते भाग निकला। Palamu News: बाजार गई महिला का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के पिछुलिया-डगड़गवाटांड़ जंगल से 45 वर्षीय लालो देवी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला शुक्रवार को बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। घटनास्थल से सल्फास का डिब्बा, रसगुल्ला, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। जमशेदपुर में महिला से सोने की चेन झपटी, जुबिली पार्क के पास बाइक सवार बदमाश फरार
Published On
By Susmita Rani
पूर्वी सिंहभूम के साकची थाना क्षेत्र में जुबिली पार्क के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता चंदना दास परिवार के साथ जुबिली पार्क घूमने के बाद खाऊ गली में खाना खाने पहुंची थीं। Crime News: अस्पताल के कमरे में फंदे से लटका मिला फिजियोथैरेपिस्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो सदर अस्पताल में कार्यरत 42 वर्षीय फिजियोथैरेपिस्ट वीरेंद्र महतो का शव अस्पताल के फिजियोथैरेपी रूम में फांसी के फंदे से लटका मिला। कई दिनों की छुट्टी के बाद वह ड्यूटी पर लौटे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को अस्पताल के कमरे में उनका शव मिला। Bokaro News: अपहरण के आरोप से पलटी पत्नी, मामला बना चर्चा का विषय
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो में कथित अपहरण का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शिकायतकर्ता पत्नी ने पहले अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया और कुछ घंटों बाद अपने बयान से पलट गई। बाद में उन्होंने कहा कि उनके पति अपने मित्र अनिल सिंह के साथ किसी काम से गए थे। साहिबगंज: कथित प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जोड़े को बनाया बंधक
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बिचपुरा गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार रात हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और एक विवाहित युवक को साथ होने के आरोप में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। पलामू में कोयल नदी किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, शहर में दहशत
Published On
By Susmita Rani
पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी किनारे शिवाला घाट के पास बुधवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। दिनेश कुमार, निखिल कुमार और प्रकाश कुमार को गोली लगी, जिनमें दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। एसडीपीओ चिरंजीव मंडल ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की है। पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में महिला की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हथीया हेम्ब्रम (55) को तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर गांव में रविवार रात एक शराबी पिता ने अपने 22 वर्षीय इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को कई अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 




