पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई स्थानों पर ईवीएम मशीन में खराबी और लाठीचार्ज की घटनाओं के कारण कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है। बुधवार को दाेपहर एक बजे तक राज्य में कुल 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बुधवार को दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत हो गई है। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला भाजपा, वामपंथी दलों और कांग्रेस से है। आज जिन सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 2021 में तृणमूल ने 123 सीटें जीती थीं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दाेपहर एक बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा। हुगली जिले में 64.57 प्रतिशत, हावड़ा में 60.68 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 60.18 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 57.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नदिया जिले में 61.41 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 59.20 प्रतिशत, पूर्व बर्धमान में 66.80 प्रतिशत तथा दक्षिण 24 परगना में 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह से ही कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

राज्य के बाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिलुआ इलाके में बुधवार को मतदान के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब डॉन बॉस्को लिलुआ सोहनलाल विद्यालय में स्थित एक मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई, जिससे कतार में खड़े मतदाताओं में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और भीड़ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, बारासात, हाबरा, कल्याणी और शांतिपुर समेत कई इलाकों में तकनीकी खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ, जिससे मतदाताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा।

इसी बीच कुछ स्थानों पर तनाव और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। चापड़ा में एक बूथ पर भाजपा एजेंट के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है, वहीं भांगड़ क्षेत्र में रात के समय राजनीतिक दलों के बीच टकराव की घटना के बाद सुबह स्थिति शांत बताई जा रही है।

चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। साथ ही किसी भी शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। जबकि कुछ केंद्रों पर तकनीकी और स्थानीय स्तर की समस्याएं देखी गई, लेकिन कई स्थानाें पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी
पानिहाटी में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे, गाड़ी घेरकर किया विरोध
पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान
बसंती के 76 नंबर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ और हथियार छीनने की कोशिश