Dumka News: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

एएनसी जांच के लिए एमएमयू टीम को पहले ही मिलेगी 'ड्यू डेट' की सूची

Dumka News: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
(फ़ोटो)

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए एमएमयू की लाइव ट्रैकिंग, स्कूलों में विशेष शिविर लगाने और गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच को समय पर पोर्टल पर अपडेट करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

दुमका: समाहरणालय सभागार में अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा क्षेत्रवार कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी मोबाइल मेडिकल यूनिट जाएगी, वहां संबंधित सहिया की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा कि सहिया के माध्यम से आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाए, ताकि ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूलों के आसपास मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे बच्चों एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा की जा रही सभी जांचों की प्रविष्टि एचएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाए। 

साथ ही जिस क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट जा रही हो, वहां की गर्भवती महिलाओं के एएनसी ड्यू डेट की सूची संबंधित टीम को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर एएनसी जांच सुनिश्चित करते हुए उसे एचएमआईएस में भी अपडेट किया जा सके। इस संबंध में सभी एमओआईसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।उपायुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय में मोबाइल मेडिकल यूनिट की लाइव ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि यह जानकारी उपलब्ध रहे कि वर्तमान समय में यूनिट किस क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट का उपयोग त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाए।बैठक में उप विकास आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका